रणीहाटी गांधी भवन में गोपा चटर्जी का सुरमय संगीत, देशभक्ति की भावनाओं से गूंज उठा परिसर
प्रख्यात संगीतशिल्पी गोपा चटर्जी के बारे में जितना कहा जाए, वह कम होगा। आज हावड़ा के रणीहाटी गांधी भवन में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक समारोह में उनकी मधुर प्रस्तुति ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया।अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने देशभक्ति का अमिट संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि गोपा चटर्जी चार भाषाओं में न केवल गाती हैं बल्कि उन भाषाओं में गीत भी रचने की अद्भुत क्षमता रखती हैं।उनकी गीतों की भावनाओं में डूबकर उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे। जीवन संघर्ष, कला के प्रति समर्पण और देशप्रेम की झलक उनके हर सुर में महसूस हुई।ऐसी विलक्षण कलाकार का सान्निध्य मिलना सचमुच एक बड़ा सौभाग्य है। सभी ने उनके उज्ज्वल और शांतिमय जीवन की कामना की।





