বিশেষ প্রতিবেদন

अभया केस की सुनवाई 27 अगस्त 2025 को: आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बलात्कार और निर्मम हत्या का मामला पूरे देश का ध्यान खींच रहा है

बहुचर्चित अभया केस, जो कि आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हुए बलात्कार और निर्मम हत्या से जुड़ा है, की सुनवाई 27 अगस्त 2025 को होने जा रही है। यह दर्दनाक घटना पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दी थी और महिलाओं की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य संस्थानों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।विजय कुमार सिंगल, जो एक जाने-माने समाजसेवी और “बेटियां” नामक सामाजिक वीडियो (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत) के निर्माता हैं, ने इस मामले को लेकर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि अभया को न्याय दिलाना केवल एक बेटी के लिए नहीं बल्कि भारत की हर बेटी के लिए जरूरी है।उन्होंने विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे सतर्क रहें और महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएँ। इस केस की सुनवाई पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह न्याय और जवाबदेही की एक बड़ी परीक्षा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks